जनपद में 23 को आयोजित होगा किसान सम्मान दिवस

मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जनपद उन्नाव में स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर 2020 को किसान सम्मान दिवस/रबी उत्पादक गोष्ठी का आयोजन सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) वर्ष 2020-21 के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के आयोजन के साथ समय 11ः00 बजे से कार्यालय उप कृषि निदेशक परिसर में किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों से अनुरोध व्यक्त किया है कि इस किसान मेला एवं प्रदर्शनी में विभागीय स्टाॅल लगाकर एवं उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग की कृषिपयोगी जानकारी प्रतिभागियों को देना सुनिश्चित करें !

शिवम सिंह उन्नाव

Related posts

Leave a Comment