पत्रकार हत्याकांड की मुख्य आरोपी की संपत्ति नीलामी में प्रशासन ने की कार्यवाही

तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की कुल 15 करोड़ रुपये लगभग मूल्य की चल-अचल संपत्ति को ज़ब्त कर किया गया कथाना गंगाघाट पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकाण्ड से सम्बन्धित गैंगेस्टर दिव्या अवस्थी पत्नी कन्हैया अवस्थी , कन्हैया अवस्थी , 3-राघवेन्द्र अवस्थी पुत्रगण स्व0 नरेन्द्र अवस्थी निवासीगण मोहल्ला शक्तिनगर शुक्लागंज शुक्रवार को थाना गंगाघाट उन्नाव के आपराधिक कृत्यों , जनता को डरा धमका व भयभीत कर अवैध रूप से अर्जित की गई कुल- 88 भू-सम्पत्ति , 05 वाहनों समेत कुल 14 करोड़ 85 लाख 79 हजार 920 रुपये मूल्य (लगभग 15 करोड रूपये) की चल-अचल संपत्ति को ज़ब्त कर कुर्क किया गया इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय प्रशासन अपने दल बल के साथ सक्रिय रहा बीते हुए महीने में पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की संहजनी के पास बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उस समय मामला उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी गरमा गया था सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक मृतक परिवार के घर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त की थी

इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों के साथ समाजसेवी संगठनों ने अपना रोष व्यक्त किया था वहीं प्रशासन द्वारा घटना के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला न्यायालय के अधीन कर दिया था मुख्य आरोपी की 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासन ने नीलामी की कार्यवाही की है!

Related posts

Leave a Comment