उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा तब हुआ जब दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल-डेकर एसी (AC) बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 262 पर औरास पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 5.15 बजे निभा खेड़ा गांव के पास हुई, जब दिल्ली से बिहार जा रही बस, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे, बेकाबू होकर पलट गई।

