15 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव मलकापुर में एक महिला की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस जस की तस बनी हुई है। पुलिस ने उक्त मामले में आधा दर्जन लोंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भले ही की हो लेकिन हत्या के 14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। जिन लोंगो के घरों में मां और बेटी रहती थीं।उनके घर वालों सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।हिरासत में लिये गये लोंगों में से एक युवक पुलिस…
Read MoreCategory: शाहाबाद
दो बाइकों की भिड़ंत, एक घायल- शाहाबाद
हाईवे पर अल्लाह पुर चुंगी के निकट एक ही साइड में चल रहे दो बाइक आपस में भिड़ गयी। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार विमलेश ग्राम शिरोमण नगर बताया गया है। राहगीरों ने उसे अस्पताल भिजवाया। दूसरा बाइक सवार मामूली चोट होने के कारण फरार हो गया।
Read Moreडीजे को लेकर मारपीट, एक घायल
शादी में डीजे को लेकर हुए विवाद के कारण कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी । घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील निवासी राम रूप पुत्र जगदीश के अनुसार उसकी बहन की शादी में डीजे लगा हुआ था। डीजे के विवाद को लेकर कमलेश, दिलीप, जगरूप पुत्रगण प्रह्लाद ने उसे लात घूसों एवं डंडों से पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
Read Moreमनचला गिरफ्तार
रास्ता चलती महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने और उन पर फब्तियां कसने के आरोप में उप निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने गिगियानी निवासी रवि पुत्र रामस्वरूप रैदास को गिरफ्तार कर धारा 294 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
Read Moreतेज रफ्तार रोडवेज ने कार में पीछे से मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल
एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। और कार में बैठी दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुई। एक कार हरदोई की ओर से आ रही थी । किसी जानवर को बचाने के चक्कर में उसने तेजी से ब्रेक मारे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो महिलाएं भी घायल हुई है। रोडवेज बस को पुलिस ने हिरासत में लिया…
Read Moreपूर्व विधायक बब्बू बेहटागोकुल में गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू को उनके समर्थकों के साथ बेहटा गोकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पूर्व विधायक श्री बब्बू जनपद मुख्यालय पर किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। प्रशासन ने सपा नेता और किसान नेताओं को एक दिन पहले से ही ढूंढना शुरू कर दिया था। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू अपने समर्थकों के साथ शाहाबाद से तो निकल गए। परंतु बेहटा गोकुल पुलिस की नजर से नहीं बच सके। बेहटा गोकुल पुलिस ने कोतवाली के…
Read More