Twisha Sharma Death Case | ‘7 लाख रुपये, गर्भपात का दुख और बदला बर्ताव’- पति समर्थ सिंह ने पुलिस पूछताछ में किए कई बड़े दावे

पूर्व एक्ट्रेस और मॉडल ‌ट्विशा शर्मा की उनके ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल पुलिस से केस अपने हाथ में लेकर जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 12 मई को इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और खुली जांच के आदेश दिए जाने के ठीक एक दिन बाद सीबीआई ने नई एफआईआर (FIR) दर्ज की थी।

 

इस बीच, जबलपुर से गिरफ्तार किए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह से पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के माता-पिता ने जहाँ ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना और अंततः हत्या (साजिश) का आरोप लगाया है, वहीं पति समर्थ और उनकी माँ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

Related posts

Leave a Comment