हरदोई मुख्य विकास अधिकारी, की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

हरदोई मुख्य विकास अधिकारी, की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त स्वतः रोजगार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), जिला मिशन प्रबंधक एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान संचालित करते हुए परिवार संतृप्तीकरण एवं नये स्वयं सहायता समूहों के गठन की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। साथ ही समूहों के बैंक खाते खुलवाने हेतु बैंक स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

 

खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कैडरों की नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर उन्हें सक्रिय किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार नये कैडरों का चयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति में तेजी लाई जा सके। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चिन्हित परिवारों की महिलाओं को शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों से जोड़े जाने, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाओं को समूहों से आच्छादित करने तथा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत डिजिटल आजीविका रजिस्टर भरने एवं आय आंकलन की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन की प्रगति को और अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। Mariyam Times ko like, share & follow kren

Mariyam times news:9838040912

 

Related posts

Leave a Comment