मसाले से मिला ट्रक और इत्र का कनेक्शन, जानें 150 करोड़ के खुलासे वाली DGGI छापेमारी की इनसाइड स्‍टोरी

कानपुर में इत्र कारोबारी के सात ठिकानों पर डीजीजीआई (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) के छापों और उनमें मिली 150 करोड़ रुपए की अघोषित रकम की चर्चा खूब हो रही है। इस बड़ी छापामारी के पीछे  डीजीजीआई के अधिकारियों की सूझबूझ और सतर्कता की कहानी सामने आई है। इस कहानी के मुताबिक डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने बेहद सतर्कता से पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। पान मसाला कारोबारी के यहां छापे से मिली कड़ियों को आपस में इस तरह जोड़ा कि परत दर परत राज खुलते चलते गए। इस कड़ी में इत्र कारोबारी के सात ठिकानों पर छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक छापों में करीब 150 करोड़ की अघोषित रकम का खुलासा हुआ है। 90 करोड़ नगद मिले हैं। इसी क्रम में कन्नौज में एक घर सीज किया गया, जो इत्र कारोबारी पीयूष जैन का है। देर रात तक टीमें छानबीन कर रही हैं। इत्र कारोबारी के कन्नौज स्थित तीन परिसरों, कानपुर में आवास, आफिस, पेट्रोल पंप व कोल्ड स्टोरेज पर जांच टीमों ने एक साथ छापे मारे। अफसरों ने उनके मुंबई स्थित शोरूमों और आफिस में भी कार्रवाई की है। उनके साथ एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के आवास और आफिसों में भी छापे मारे गए हैं। कानपुर के टीपी नगर व आनंदपुरी में बड़ी संख्या में दस्तावेज सीज किए गए।

Related posts

Leave a Comment