ताजमहल पर पति के साथ खिंचाई फोटो ने ‘प्रेमी प्रेमिका’ को पहुंचाया सलाखों के पीछे! शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पाई पूनम, पति को उतार दिया मौत के घाट ! पति के साथ आगरा घूमने आई पूनम का पीछा कर रहा था प्रेमी

ताजमहल पर पति के साथ खिंचाई फोटो ने पूनम को उसके प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। 16 दिसम्बर की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट की झाडियों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की हालत ऐसी थी कि पहचान संभव नहीं थी। सिर और चेहरे को इस तरह कुचल दिया गया था कि पहचान ही न हो सके। शव के पास पडे बैग से पुलिस को एक फोटो मिला था। फोटो में एक युवक और युवती ताजमहल के सामने खडे थे। इसी फोटो…

Read More

जानलेवा हुई सर्दी, राया में एक की मौत! सुबह थाने के पास पड़ा मिला शव

सर्दी जानलेवा हो गई है। रात का तापमान लगातार नीचे खिसकता हुआ शून्य की ओर बढ रहा है। ऐसे में खुले में रात गुजार रहे लोगों के लिए सर्दी अब जानलेवा होती जा रही है। खुले में रात गुजार रहे लोगों की मदद को भी कुछ हाथ बढने लगे हैं। हालांकि नगर निकायों में अभी भी रैनबसेरा और अलाव की समुचित व्यवस्था न होना लोगों को खल रहा है। रात में अलाव ही बेसहारा और मजबूरी में घिरे लोगों का सहारा रहता है।कस्बा राया में हाथरस मथुरा मार्ग पर शुक्रवार…

Read More

सभी जिलों में पंचायत चुनाव लड़ेगी आपः प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी पंचायत चुनावों में खुद को परखेगी और इसके बाद विधान सभा चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की रणनीति से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। आम आदमी पार्टी मथुरा इकाई का पार्टी विस्तार सम्मेलन आकाश गार्डन अशोक विहार काॅलोनी में हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया है कि रालोद, सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा से जुड़े रहे कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में आम आदमी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए पार्टी का दामन थामा है। इनमें सामाजिक संगठनों…

Read More

पूर्व विधायक ने विद्युत विभाग अधिकारियों को दी बंधक बनाने की धमकी, वीडियो वायरल

बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जतीपुरा में विधुत अधिकारियों द्वारा विद्युत बिल वसूली के लिए लगाये जा रहे कैम्प का ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध किया। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक रावत ने विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई को घेर कर जमकर खरी खोटी सुनाई। विधायक ने एसडीओ को 3 माह में कैम्प लगाने की बात कही। बात नही बनी तो विधायक ने अधिकारियों को बंधक बनाने का फरमान जारी कर दिया। इस पर एक वीडियो सोशल मीडिया…

Read More

भाकियू अम्बावता ने किसान आंदोलन के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता, सौंपा ज्ञापन! कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने एक बार फिर देशव्यापी किसान आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। संगठन ने साफ किया है जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती किसान आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने किसी भी तरह के बीच के रास्ते और समझौते को मानने से साफ इनकार किया है। संगठना का मानना है कि इस आंदोलन को खत्म कराने का सरकार के पास एक ही रास्ता है कि वह तीनों कानूनों को वापस ले। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों को…

Read More

पुलिस टीम पर हमला कर पिस्टल छीनी, तीन गिरफ्तार

वृंदावन क्षेत्र के गांव सकराया में पीआरवी पर तैनात होमगार्ड और सिपाही के साथ मारपीट कर पिस्टल छीन ली। दोनों को पीट कर घायल कर दिया। होमगार्ड ने वायरलैस से इसकी सूचना जिला कमांड को दी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आलाधिकारी गांव पहुंच गये। घायल पुलिसकर्मियों को जिलाचिकित्सालय भिजवाया। घायल सिपाही को हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की पिस्टल भी बरामद कर ली है। गांव पहुंचे पुलिस बल ने सकराया…

Read More

महिला ने नामजद पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप ,मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

राया क्षेत्र के गांव खरवा निवासी एक महिला ने गांव के ही नामजद युवक पर तमंचा दिखाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के पति ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। थाना राया क्षेत्र के गांव खरवा निवासी एक महिला के अनुसार वह सुबह शौच के लिए खेत पर गई थी तभी गांव के ही नामजद युवक ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर खेत की तरफ खींचने लगा पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे…

Read More

घर घर उत्सव के रूप मनेगी गीता जयंती

गीता जयंती महोत्सव समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर आयोजित हुई बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को गीता जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की गई। समिति के संयोजक संजय लवानियाँ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न स्तर पर मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके अंतर्गत जगह-जगह हवन, पूजन,गीता पाठ, संगोष्ठी व शाम को प्रत्येक घर में 18 गोमय दीपक जलाए जायेंगे। इसके अलावा युवाओं के लिये सेल्फी विद गीता, व चुनिंदा विद्वानों द्वारा वेबिनार व अन्य माध्यमों…

Read More

विद्युत विभाग की अंडर ग्राउंड केबिल बन रही सिरदर्द

विद्युत विभाग के लिए अंडर ग्राउंड केबिल सिरदर्द बनती जा रही हैं। अंडर ग्राउंड केबिल के फॉल्ट को तलाशने में विभागीय कर्मचारियों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। हो सकता है आगे चल कर यह सामान्य हो जाये लेकिन अभी विभागीय कर्मचारी और अधिकारी इसे लेकर असहज हैं। बंगाली घाट पर अंडर ग्राउंड केबिल में आया फाॅल्ट ठीक नहीं हुआ है। अब इस क्षेत्र को सीधी सप्लाई दी जा रही है। वहीं बीएसए कालेज के पास द्वारकापुरी में फॉल्ट हुआ तो कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर सके। एक हजार…

Read More

मेडिकल संचालक ने डॉक्टर बन किया दो बार युवती से दुष्कर्म – थाना हाईवे में दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने कराया युवती का मेडिकल

थाना हाइवे क्षेत्र में सनसनी खेज मामला सामने आया हैं। यहां एक मेडिकल संचालक ने युवती के साथ चिकित्सक की भूमिका में आकर नशीला इंजक्शन लगाने के बाद रेप किया। मेडिकल संचालक ने एसा दो बार किया। जब युवती ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने थाना हाईवे में आकर पूरा मामला बताया और मेडिकल संचालक और कथित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। थाना हाईवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पडताल शुरू कर दी। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।पहली बार की घटना के…

Read More