गन्ना, जिन्ना, धारा 370, राम मंदिर, बनारस में बाबा विश्वनाथ कारी डोर और हिंदुत्व पर ही केंद्रित रखा अपना मुख्य भाषण
लाल टोपी को करार दिया खूनी टोपी
“””””मरियम टाइम्स न्यूज़”””””
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र में पीएम मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार को बताया बहुत जरूरी “”” मरियम टाइम्स न्यूज़”””
हरदोई । आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलनों के बहाने विधायक नितिन अग्रवाल की चुनावी जनसभाओं की शुरुआत राजनीति के चाणक्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा की जा चुकी है ।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल इन सम्मेलनों के बहाने अब तक कई छोटी-बड़ी दर्जनों चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर अपने बेटे नितिन अग्रवाल के लिए व्यापक जनसमर्थन झुकाते हुए देखे जा रहे हैं । “”””मरियम टाइम्स न्यूज़””””””‘
भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पहली बार चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल न केवल मोदी और योगी के जमकर कसीदे पढ़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, बल्कि अपने भाषण को हिंदुत्व ,गन्ना , जिन्ना, गाय, धारा 370, सीए ए ,राम मंदिर ,काशी विश्वनाथ मंदिर , प्रदेश की कानून व्यवस्था और यूपी के सर्वांगीण विकास को ही केंद्र में रख रहे हैं। “””””मरियम टाइम्स न्यूज़ “”””””
हरदोई में प्रबुद्ध सम्मेलन छत्रिय समाज को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार का बने रहना बेहद जरूरी है । “”””मरियम टाइम न्यूज़ “””

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और प्रजातंत्र का वजूद बरकरार रखने के लिए दोनों ही जगहों पर भाजपा की सरकार का बनना देश हित में बहुत जरूरी है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोलते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की तुलना में सपा मुखिया अखिलेश यादव का कोई वजूद ही नहीं है । उन्होंने कहा कि हम गन्ना की बात करते हैं तो वह जिन्ना की बात करते हैं जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा””””मरियम टाइम्स न्यूज़ “”””””
उन्होंने बिना नाम लिए हुए एक दल विशेष के लोगों द्वारा पहनी जाने वाली लाल टोपी को खूनी टोपी करार देते हुए कहा कि इस टोपी पर विशेष कौम का खून लगा हुआ है । उन्होंने सपा पर हमलावर रुख जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार में यूपी में 700 दंगे हुए जबकि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ और जिन लोगों ने दंगा करने की कोशिश की उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की गई। “”””””मरियम टाइम्स न्यूज़””””””””
श्री अग्रवाल ने कहा कि जब जब हरदोई का इतिहास लिखा जाएगा तब तब उस राजनीतिक इतिहास में हरदोई का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने व जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने वालों में उनका नाम भी सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। “””मरियम टाइम्स न्यूज़ “”””””
उन्होंने उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया जिसमें उन्हें छत्रिय विरोधी होने की बात कही गई थी, श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हरदोई जनपद में क्षत्रिय समाज को मान सम्मान और राजनीतिक पद स्थापित करने में जो योगदान दिया है वह किसी से छिपा नहीं है। “”””मरियम टाइम्स न्यूज़”””””””
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष व हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल समाज के लोगों का आवाहन किया कि वह खुलकर अपना आशीर्वाद व समर्थन देकर इस चुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करें। “”””””””””मरियम टाइम्स न्यूज़””””””‘
विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कभी जात पात की राजनीति नहीं की और हमेशा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर ही सभी लोगों को के सुख दुख में शामिल होकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने का काम किया

“””””मरियम टाइम्स न्यूज़ “””””सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरदोई पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशु पाल सिंह ,बावन बलाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ,अहिरोरी ब्लाक प्रमुख पन्ने सिंह, हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह ,हर्षवर्धन सिंह, त्रिलोकी सिंह समेत अन्य छत्रिय नेताओं ने नितिन अग्रवाल को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने की पुरजोर अपील समाज के लोगों से । “”””””मरियम टाइम्स न्यूज़”””””””” उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह आशा, सभासद आदेश सिंह ,राजीव सिंह टेनी, दीपू सिंह ,सुधीर सिंह ,योगेंद्र सिंह ,महेंद्र पाल सिंह पालपुर, शिव प्रकाश सिंह ,कुंवर उदयराज सिंह चंदेल ,श्री राम सिंह तोमर, आशीष सिंह सोलंकी समेत समाज से जुड़े दर्जनों अन्य नेता भी मौजूद थे।
मरियम टाइम्स न्यूज़
