Bengal में Holding Centres शुरू होते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच सीमा पार भागने की लगी होड़, Border पर लगी भीड़

अब बंगाल की धरती पर अवैध घुसपैठियों के लिए खुली छूट का दौर खत्म हो चुका है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को साफ संदेश दे दिया गया है कि भारत अब उनकी अवैध मौजूदगी को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। पश्चिम बंगाल की सीमा, जो वर्षों तक घुसपैठ का आसान रास्ता बनी रही, अब सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की सख्त निगरानी में है।

 

पश्चिम बंगाल की शुभेन्दु अधिकारी सरकार ने सभी 23 जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि अवैध विदेशियों को रखने के लिए विशेष होल्डिंग सेंटर बनाए जाएं, जहां पहचान पूरी होने तक उन्हें रखा जाएगा और उसके बाद सीधे सीमा पार वापस भेज दिया जाएगा।

 

इस आदेश के महज 48 घंटे के भीतर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे बांग्लादेश सीमा से सटे जिलों में दो होल्डिंग सेंटर शुरू भी कर दिए गए। यह कार्रवाई दिखा रही है कि बंगाल में वर्षों से चल रही घुसपैठ की जड़ों पर अब सीधा प्रहार शुरू हो चुका है।

Related posts

Leave a Comment