इंद्रेश सिंह फर्रुखाबाद में साईं नशा मुक्ति केंद्र का कर रहे है
संचालन
एक नई शुरूआत – नशा मुक्त जीवन की ओर,, * नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपसे एक सच्ची बात कहना चाहता हूं। नशा कभी ताकत नहीं देता वो सिर्फ एक धोखा है। कुछ पल का सुकून वो आपकी पूरी जिंदगी, आपका पूरा परिवार, आपके सपने छीन लेता है। लेकिन याद रखिए – अंधेरा कितना भी गहरा हो एक दीया पूरी रात को रोशन कर सकता है। और वो दीया है आपकी हिम्मत। आपकी एक हाँ”। आज अगर आप गिर गए हैं तो शर्म की बात नहीं है। इंसान गिरता है, पर हारता वही है जो उठने से इनकार कर दे।
साईं नशा मुक्ति केंद्र फर्रुखाबाद में हम आपको उठाने के लिए हाथ बढ़ाते है डांटने के लिए नहीं। यहां आपको मिलेगाः समझने वाले लोग जो आपको जज नहीं करेंगे, सिर्फ साथ देंगे। डॉक्टर और काउंसलर जो शरीर के साथ मन का भी इलाज करेंगे। योग और ध्यानः जिससे आप खुद पर फिर से भरोसा करना सीखेंगे। परिवार जैसा माहौल जहां अकेलापन नहीं, अपनापन है। नशा छोड़ना नामुमकिन नहीं है हमने सैकड़ों लोगों को वापस उनके परिवार से मिलते, नौकरी करते मुस्कुराते देखा है। अगर वो कर सकते है, तो आप क्यों नहीं?
शर्माइए मत, छुपाइए मत हिम्मत दिखाए और हमसे जुड़िए। साईं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र फर्रुखाबाद संपर्क करें
9196121010,8400251800,6388336691 क्योंकि आपके जीवन की कीमत है आपके परिवार को आपकी जरूरत है। और हम आपके साथ हैं- आखिरी सांस तक। “लत से आजादी जीवन में आबादी
साईं नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू द्वारा लखनऊ हरदोई व फर्रुखाबाद में संचालित हो रहे सेंटरों में स्टाफ काउंसलर व डाक्टरों व अच्छी देखभाल से लगभग बीस हज़ार परिवारों को नशे से मुक्ति दिलवा चुके है।
उनके द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य समाज में किए जा रहे है जैसे ग़रीब व अनाथ बेटे बेटियों की शादी कराना, गरीबों का इलाज कराना, गर्मियों
में जगह जगह पर पेयजल की व्यवस्था कराना, सर्दियों में सर्दी राहत रथ चलवाना, लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करवाना आदि अनेकों सामाजिक कार्य श्री सिंह के द्वारा किए जा रहे है

