जानलेवा हुई सर्दी, राया में एक की मौत! सुबह थाने के पास पड़ा मिला शव

सर्दी जानलेवा हो गई है। रात का तापमान लगातार नीचे खिसकता हुआ शून्य की ओर बढ रहा है। ऐसे में खुले में रात गुजार रहे लोगों के लिए सर्दी अब जानलेवा होती जा रही है। खुले में रात गुजार रहे लोगों की मदद को भी कुछ हाथ बढने लगे हैं।

हालांकि नगर निकायों में अभी भी रैनबसेरा और अलाव की समुचित व्यवस्था न होना लोगों को खल रहा है। रात में अलाव ही बेसहारा और मजबूरी में घिरे लोगों का सहारा रहता है।
कस्बा राया में हाथरस मथुरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक साधुवेष धारी वृद्ध की मौत हो गयी। बताया जाता है साधुवेष धारी जो हाथरस का बताया जा रहा है, अनुमानित वह हाथरस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। प्रत्यदर्शियों द्वारा बताया गया उक्त वृद्ध सड़क किनारे कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा एसएसआई धर्मेंद कुमार कस्बा प्रभारी अजय अवाना घटनास्थल पर पहुँच गए। और बेसुध पड़े साधु को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं साधु की शिनाख्त हेतु उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके पास पहचान पत्र मिला है जिसके आधार पर उसका नाम निरंजन सिंह निवासी हाथरस लिखा है। वृद्ध के कपडों से एक मोबाइल और कुछ रुपए मिले हैं। पुलिस ने उपचार के लिए साधु को जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया साधु के पास से मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सोमवार से होगा शासन की ओर से कंबलों का वितरण
सर्दी का सितम अपने चरम पर पहुंच रहा है। वहीं शासन स्तर से भी इस मौसम में जरूरतमंदों को मदद के लिए प्रयास शुरू हो गये हैं। एसडीएम महावन ने बताया कि शासन को एक हजार कंबलों की डिमांड भेज दी गई है। किन्हें दिये जाने हैं यह सूची भी तैयार की जा रही है। सोमवार से कंबलों का वितरण शुरू किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment