इनाम के सहारे आगरा पुलिस

बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम आगरा पुलिस अब इनाम के सहारे बदमाशों को पकड़ने की जुगत लगा रही है। यही वजह है कि आगरा पुलिस ने बैंक लूट कांड के गुनाहगारों की बावत जानकारी देने वाले को एक लाख का ईनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि आगरा पुलिस को अब अपने मुखबिर तंत्र पर नहीं बल्कि पब्लिक की जानकारी पर भरोसा है।
यही वजह है कि आगरा एडीजी जोन अजय आनंद ने बदमाशों की बावत जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं आगरा पुलिस पर एक और सवाल खड़ा हो गया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश लूट के बाद बाइक को धक्का मारते नजर आ रहे हैं, जाहिर सी बात है लूट कांड के बाद भागने में समय लगा होगा। लेकिन आगरा पुलिस आराम परस्ती में मशगुल थी और बदमाश आसानी से फरार हो जाने में कामयाब रहे।

ज्ञातव्य है कि 15 दिसम्बर को इंडियन ओवरसीज बैंक में चार शातिर हथियार बंद बदमाशों ने 58 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटकांड के तीन दिन बाद भी आगरा पुलिस के हाथ खाली हैं। हालाँकि डेमेज कंट्रोल के लिए एसएसपी आगरा ने बिंदु कटरा चौकी इंचार्ज नीरज कुमार शर्मा और दो आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया है। अब न जाने पुलिस की कौनसी युक्ति इस लूटकांड का खुलासा करेगी?

Related posts

Leave a Comment