औषधि विभाग ने शुक्रवार को कस्बा शमसाबाद में ऑक्सीटॉसिन बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमार कार्यवाही की। शमशाबाद पहुँची टीम पहले सीताराम किराना स्टोर पर पहुँची, लेकिन टीम को वहाँ पर कुछ नहीं मिला। उसके बाद औषधि विभाग की टीम नयाबास चौराहे पर दो दुकानों पर पहुँच गई और छापेमार कार्यवाही की। जहाँ टीम को ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के डिब्बे मिले। टीम को योगेश डेली नीड्स की दुकान से 11 डिब्बे और मुन्ना लाल मिर्च के यहां से 12 डिब्बे मिले। ये इंजेक्शन प्रतिबंधित है बाबजूद इसके इनकी बिक्री की जा रही थी फिलहाल टीम विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
सहायक आयुक्त, औषधि विभाग अखिलेश कुमार जैन ने मामले में जानकारी दी।
