तेजप्रताप यादव बने सपा के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तेजप्रताप यादव को आगरा का जिला महासचिव नियुक्त किया है। जिला महासचिव बनने की सुनने पर सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। और युवा नेता तेजप्रताप यादव का भव्य स्वागत किया। वहीं तेजप्रताप यादव ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि आलाकमान ने मुझ पर विश्वास जताते हुए आगरा के जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी मुझे दी है। उनके विश्वास को कायम रखते हुए आगरा में, मैं समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करूँगा। वहीं आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बने उसके लिए तन मन धन से कार्य करूंगा। और आलाकमान के इस विश्वास को हमेशा कायम रखने का कार्य भी करूँगा। वहीं आगरा के सपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर उनके मान-सम्मान का भी ख्याल रखूँगा। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि आगरा की जनता के लिए मैं तन मन धन से हर समस्या के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे खड़ा रहूँगा।

Related posts

Leave a Comment