पूर्व विधायक बब्बू बेहटागोकुल में गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू को उनके समर्थकों के साथ बेहटा गोकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पूर्व विधायक श्री बब्बू जनपद मुख्यालय पर किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। प्रशासन ने सपा नेता और किसान नेताओं को एक दिन पहले से ही ढूंढना शुरू कर दिया था। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू अपने समर्थकों के साथ शाहाबाद से तो निकल गए। परंतु बेहटा गोकुल पुलिस की नजर से नहीं बच सके। बेहटा गोकुल पुलिस ने कोतवाली के सामने श्री बब्बू को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पूर्व विधायक बेहटा गोकुल पुलिस कस्टडी में है।

Related posts

Leave a Comment