हरदोई के लोनार थाना के बावन पुलिस चौकी क्षेत्र के नजदीक की है घटना
हरदोई। बावन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शनिवार की रात को नाबालिक बालिका का अपहरण, रात में कार में डालकर ले हरदोई की तरफ ले गए थे कुछ युवक।
घर के बाहर एक गेस्ट हाउस में बारात देखने गयी थी नाबालिग बालिका।
, ढाई घण्टे बाद लड़की को पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भागे युवक।
लड़की को छोड़कर वापस हरदोई की तरफ भागते हुए एक युवक को नहर के पास धरदबोचने की बात कह रही है पुलिस
पुलिस द्वारा सिर्फ एक युवक द्वारा ही बालिका को जबरदस्ती अपहृत कर लेने की बात कही जा रही है जो की हास्यास्पद है।
रात लगभग 11.30 की है घटना , ढाई घंटे के बाद अपहृत नाबालिक लड़की को छोड़ गया।
पुलिस द्वारा युवक को रात में ही गिरफ्तार करने की बात कही गयी लेकिन घटना की रिपोर्ट लोनार थाना प्रभारी द्वारा 15 फरवरी को अपरान्ह 2:00 बजे लिखी गई
आज रविवार का अवकाश होने के कारण लड़की की स्कूल की टीसी नहीं मिल पाई थी जिससे उसकी वास्तविक उम्र का नहीं पता चल पाया।
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने “मरियम टाइम्स “को बताया कि उन्होंने स्वयं लड़की का बयान लिया है उसके पहने हुए सारे कपड़ों को विधिवत सील कर जांच के लिए भेजा जा रहा है ।
श्री सिंह ने बताया कि उम्र संबंधी प्रमाण पत्र मिलने पर ही यह पता चल पाएगा की लड़की बालिग है या नाबालिग जिसके बाद ही धाराए बढ़ाई जाएंगी।
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है अगर किसी अन्य युवक की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर से कठोर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी ।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
Mariyam Times news 9838040912



