पीएम मोदी का यूपी दौरा: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पश्चिमी से पूर्वी यूपी तक की कनेक्टिविटी होगी आसान

पीएम मोदी के मिशन यूपी का 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह से होगा शुभारंभ
Ganga Expressway और नई ट्रेनों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देंगे हज़ारों करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और उनके आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हरदोई रवाना होंगे और पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है जो यह मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों से होकर गुजरता है और प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ता है।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह को यूपी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) का चुनावी श्री गणेश माना जा रहा है.

Related posts

Leave a Comment