हरदोई पुलिस का ‘डैमेज कंट्रोल’: शिल्पी हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडे सस्पेंड।

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र का चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड
30 अप्रैल के अखिलेश यादव के घटनास्थल के दौरे से पहले ही लापरवाही के आलोक में थाना अध्यक्ष शिवकुमार पांडे हुए सस्पेंड
हरदोई जनपद केथाना मल्लावां पर नियुक्त निरीक्षक ना0पु0 शिवाकान्त पाण्डेय PNO 982461585 प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा आवेदिका शिल्पी कुशवाहा पुत्री श्री रामरहीश कुशवाहा निवासी ग्राम गढ़ी रसूलपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई से सम्बंधित प्रकरण मैं लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा नि0 ना0पु0 शिवाकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।*
अब सवाल यह उठता है की घटना के इतने दिनों के बाद प्रिंट मीडिया ,सोशल मीडिया , समेत तमाम राजनीतिक दलों द्वारा घटना की कड़ी आलोचना व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई वलापरवाही बरतने वालों के कठोर कार्रवाई करने की मांग के बावजूद प्रशासन मल्लावां थाना प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने से क्यों बच रहा था?
जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई के मल्लावां थाने के ग्राम गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम 30 अप्रैल निर्धारित कर दिया तो तमाम आरोपों से बचने के लिए आन फानन में पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित प्रभारी निरीक्षक पर उपरोक्त घटना में लापरवाही बरतनी का आरोप लगाते हुए हुए मल्लावां थाना प्रभारी शिवाकांत पांडे को सस्पेंड कर दिया गया।
May be an image of one or more people and text

Related posts

Leave a Comment