एजेंसियां
ईरानऔर अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), को रणक्षेत्र में बदल दिया है।
अमेरिका ने इस रास्ते की पूरी तरह नाकेबंदी करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अमेरिकी नौसेना की तैनाती के बावजूद, दर्जनों तेल और एलपीजी (LPG) टैंकर चुपके से मुंबई और भारत के अन्य बंदरगाहों तक पहुँचने में सफल रहे हैं।

