
शंकराचार्य का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
बीजेपी की कार्यशैली पर अखिलेश ने जमकर साधा निशान
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि संत की परंपरा , व देश की आस्था का सम्मान करना चाहिए।
लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद जी महाराज के बारे में भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा तमाम अमरयदित टिप्पणियां की जा रही हैं जो की निंदनीय हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की धार्मिक परंपराओं संत समाज का सम्मान राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर होना चाहिए।
पत्रकारों द्वारा बहुचर्चित एप्सटीन फाइल के संदर्भ में पूछे गये सवाल पर सपा मुखिया ने उस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया ।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
Mariyam Times news 9838040912
