राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर जिले में समाजवादी कार्यकर्ताओं का किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए मंगलवार को भी नवाबगंज सोहरामऊ में समाजवादी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की पुरजोर कोशिश की स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाजवादी आंदोलन समाप्त हुआ इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ तो सड़कों पर जाम की स्थिति बनाई वहीं समाजवादी प्रदर्शन में योगेश यादव अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू महासचिव संदीप यादव जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी दीपक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ताराचंद रावत युवा नेता शिवशंकर यादव जिला पंचायत सदस्य बादल सिंह चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे
शिवम सिंह उन्नाव
