जिनको गलतफहमी थी की कप्तान मुझे हटाएंगे नहीं, उन्हीं पर पर चला कप्तान का ‘हंटर’
जनाकांक्षाओं पर खरा ना उतरने वाले व पुलिस मित्र के विपरीत आचरण, कार्य व व्यवहार करने वाले 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल !
खुद को शक्तिशाली बताते हुए महिलाओं को धारा प्रवाह गाली देने वाला भड़ायल का चौकी प्रभारी देवेंद्र को भी करा दिया गया सरेंडर
(कलीम उल्ला फारूकी)
हरदोई: हरदोई पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा दौरा अचानक सिंघम का रूप अख्तियार कर लेने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया ।
पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा को सीधा, सज्जन और जल्द तबादला न करने व पुलिसकर्मियों को दंडित न करने वाले पुलिस कर्मि अचानक उसे समय सकते में आ गए जब अचानक जिले की कानून व्यवस्था को ‘अपडेट’ करने के लिए एसपी ने ऐसा चक्रव्यूह रचा की तबादले की सूची में कई मजबूत पुलिसकर्मियों के विकेट गिरते हुए नजर आए
पिछले कई महीनो से विवादासपद कार्य शैली के चर्चीत शाहाबाद थाने पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर 3 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया इन सभी को गुमान था कि वह मजबूत राजनीतिक खूंटे से बंधे हैं इसलिए वह अभी लंबे समय तक शाहबाद थाने में ही बने रहेंगे लाइन हाजिर !
यहाँ तैनात SI सोमल राय पासवान, हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह और हेड कांस्टेबल जंगबहादुर यादव पर ‘प्रशासनिक गाज’ गिरी है। इन तीनों को सीधे पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है।
विभाग में इसे ‘सजा’ के तौर पर देखा जा रहा है।
मैदान में नए ‘थानेदार’ और सिपाहियों की तैनाती
जहाँ कुछ को लाइन भेजा गया, वहीं कई अधिकारियों को चौकी और थानों की कमान सौंपी गई है:
चौकी प्रभारी बदलेः विनोद गोस्वामी (राघोपुर), प्रदीप पाण्डेय (सरदारगंज), अतुल गुप्ता (रूपापुर), और शिवशंकर मिश्रा (कुरसठ) को नई चौकियों की जिम्मेदारी मिली है।
थानों में बदलाव: राजेश चौधरी को भडायल, अमित कुमार को
हरपालपुर और श्याम बाबू को पिहानी थाने भेजा गया है। सिपाहियों का दांवः गगन सिंह अब मझिला, ग्रीश चन्द्र पाली और सतेन्द्र कुमार मल्लावां थाने में अपना जलवा दिखाएंगे।
पूरी लिस्ट: कौन कहाँ से कहाँ पहुँचा?
सोमल राय पासवान उ०नि० शाहाबाद पुलिस लाइन (गाज गिरी) सत्यवीर सिंह हे०कां० शाहाबाद पुलिस लाइन (गाज गिरी) जंगबहादुर यादव हे०कां० शाहाबाद पुलिस लाइन (गाज गिरी) विनोद गोस्वामी उ०नि० पुलिस लाइन चौकी प्रभारी राधीपुर प्रदीप पाण्डेय उ०नि० राधीपुर चौकी प्रभारी सरदारगंज अतुल गुप्ता उ०नि० सरदारगंज चौकी प्रभारी रूपापुर शिवशंकर मिश्रा उ०नि० रूपापुर चौकी प्रभारी कुरसठ विनोद कु० शर्मा उ०नि० कुरसठ थाना अतरौली राजेश चौधरी उ०नि० शाहाबाद चौकी प्रभारी भडायल अमित कुमार उ०नि० पुलिस लाइन थाना हरपालपुर श्याम बाबू उ०नि० पुलिस लाइन थाना पिहानी आशीष त्यागी उ०नि० – थाना पिहानी राजू प्रसाद उ०नि० पुलिस लाइन प्रभारी CCT सुरसा दीपक कुमार उ०नि० हरपालपुर प्रभारी CCT हरपालपुर गगन सिंह कां० मल्लावां थाना मझिला ग्रीश चन्द्र कां० सुरसा थाना पाली सतेन्द्र कुमार कां० पुलिस लाइन थाना मल्लावां
पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा के कड़े रुख से यह साफ संकेत मिलता है कि यद्यपि अच्छे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों की हरदोई में भारी कमी है इसके बावजूद वह इन्हीं अधिकारियों व कर्मचारियों से समय-समय पर क्षेत्र बदलते हुए उनसे शासन की मंशा के अनुरूप और स्वयं के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का कार्य करेंगे।
पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा के रुख से यह भी साफ संकेत मिलता है कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतरते तो वह उनका तबादला या उन्हें सजा देने में कदापि हिचक भी नहीं करेंगे।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
Mariyam Times news 9838040912

