अनुनय झा का सख्त आदेश: 48 घंटे में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं, फिर भी 5 दिन बाद तक भटक रहे उपभोक्ता

हरदोई में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने हाल ही में निर्देश जारी करते हुए कहा था कि गैस संकट को देखते हुए उपभोक्ताओं को 48 घंटे के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

 

लेकिन प्रशासन के इस आदेश के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें 4 से 5 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

 

रसोई गैस समय पर न मिलने से लोगों के दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियां प्रशासन के आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं कर रही हैं और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर बनी हुई है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद व्यवस्था में सुधार कब आएगा और आम जनता को राहत कब मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment