लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने ₹900 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की,
हरदोई में ज़िलास्तरीय कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र हुए वितरित
हरदोई के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती पीके वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांडी विधायक प्रभास कुमार व हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर भी रहे मौजूद
लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास
योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में ₹900 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सुरक्षित और बेहतर जीवनयापन का अवसर मिल सके।
इसी क्रम में हरदोई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, नगर पालिका परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा, विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुखसागर मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल बताया।
कार्यक्रम में एडीएम प्रफुल्ल तिवारी, एसडीएम भूमिका यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।
Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam times news 9838040912
