उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की हॉट सीटों में से एक सीट है 156 हरदोई सदर विधानसभा सीट

156 हरदोई सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री / पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) नितिन अग्रवाल है विधायक।

 

कांग्रेस, लोकतांत्रिक कांग्रेस, सपा, बसपा व भाजपा। में महत्वपूर्ण पदों पर तथा प्रदेश सरकार में प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में कार्य कर चुके पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल विधानसभा चुनाव के हैं दिग्गज खिलाड़ी।

 

राजनीतिक व्यूह रचना, राजनीतिक जोड़-तोड़, चुनावी प्रबंधन व साम, दाम, दंड, भेद में माहिर नरेश अग्रवाल चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा अभी तक अपने राजनीतिक विरोधियों पर पड़े हैं भारी, और हर चुनाव में जीत कर चुके हैं हासिल ।

 

बीते विधानसभा चुनाव में राजा बक्स सिंह ने दी थी उन्हें करारी टक्कर, उनका सारा विरोधी खेमा उनके विरोध में हो गया था एकजुट

 

उस समय नरेश अग्रवाल ने बसपा में अपनी राजनीतिक पहुंच के बलबूते हरदोई सदर से बसपा प्रत्याशी के रूप में धर्मवीर सिंह (पन्ने सिंह) को टिकट दिलाने में रहे थे सफल।

 

बसपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह उर्फ पन्ने सिंह ने लगभग 20000 वोटो से अधिक मत हासिल कर तत्कालीन प्रत्याशी राजा भगत सिंह को विधानसभा चुनाव जाने से दिया था रोक

 

धर्मवीर सिंह उर्फ पन्ने सिंह ने नितिन अग्रवाल की कठिन लग रही जीत को आसान कर दिया था आसान

 

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में 156 हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दावेदारों में पूर्व प्रत्याशी राजा बक्स सिंह, पारुल दीक्षित, आशीष सिंह, रामज्ञान गुप्ता, डॉ अनुरागशुक्ला के नाम अभी तक चर्चा में सुनाई दे रहे हैं।

नितिन अग्रवाल जी भाजपा सरकार में आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्यरत है।

 

उनकी व उनके पिता नरेश अग्रवाल की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं में अच्छी पैठ भी बताई जाती है तो राजा बक्स सिंह और पारुल दीक्षित का खेमा भी अपनी पार्टी में पहुंच के बलबूते अपने-अपने तरीके से टिकट हासिल करने की कवायद में गंभीरता के साथ जुटा दिखाई पड़ रहा है,।

 

भाजपा हाई कमान इनमें से किसी को टिकट देता है यह उसके विवेक पर निर्भर करता है।

 

लेकिन इतना तय है की इन तीनों में से जिस किसी का भी टिकट कटेगा वह निश्चित रूप से किसी अन्य प्रमुख दल से उम्मीदवारी हासिल कर चुनावी ताल अवश्य ठोकेगा, और बिना चुनाव लड़े कोई मानेगा भी नहीं।

 

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आशीष सिंह व विक्रम पांडे पार्टी आला कमान के साथ के सामने जोर-जोर से अपनी दावेदारी जताने की कोशिशें में जुटे दिखाई पड़ रहे हैं, तो वहीं सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक अनिल वर्मा भी फिलहाल विधानसभा चुनाव सीट पर अपनी सशक्त उम्मीदवारी का दावा ठोकते हुए नजर आ रहे हैं।

 

जुझारू नेता राम ज्ञानगुप्ता भी हरदोई नगर पालिका चुनाव में अपेक्षा से अधिक वोट हासिल करने के बाद 156 हरदोई सदर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर उम्मीदवार बनने का सपना सजोए हुए हैं।

 

डॉ अनुराग शुक्ला ने भी हरदोई सदर सीट से ही अपने उम्मीदवारी ठोक दी है किस दल से चुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा फिलहाल होना बाकी है।

 

अब देखना यह है की समाजवादी पार्टी किसको अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

 

जब की उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में लोगों के रुझान बढ़ने के संकेत मात्र से ही बसपा से टिकट हासिल करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती हुई दिखाई पड़ने लगी है।

 

Mariyam Times ko like, share v follow kren Mariyam Times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment