हरदोई।
भारत विकास परिषद नैमिष प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र-2 द्वारा जे.के. पब्लिक स्कूल, हरदोई में आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन आज उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें देश की संस्कृति एवं इतिहास को जानने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक डॉ. सुरेश अग्निहोत्री और प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा के साथ अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें गौरव भदौरिया, अनूप पुरी, पूर्व एडीएम रमेश शुक्ला, कपिल अग्रवाल, सजीव अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, अविनाश मिश्रा, राजीव मोहन अवस्थी, नरेंद्र पाल सिंह सोनू तथा उदय अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मंच पर मौजूद अतिथियों ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रभावना को मजबूत करते हैं और उन्हें अपने देश के गौरवमयी इतिहास से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।


