हरपालपुर मंडल की ताक़त हरदोई में दिखाई दी

हरपालपुर संवाददाता उत्कर्ष पाण्डेय।

मंडल अध्यक्ष हरपालपुर के नेतृत्व में सभी सेक्टर संयोजक आज हरदोई पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। सामूहिक रूप से सभी का पहुंचना संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत हों, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हरपालपुर मंडल के सभी सेक्टर संयोजक पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम संगठन को आने वाले समय में अवश्य मिलेगा।

हरदोई पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और सभी ने मिलकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment