संवाददाता – उत्कर्ष पाण्डेय, ,सांडी
थाना सांड़ी पुलिस ने अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फोटो के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को पुलिस टीम ने राजवीर पुत्र जाहीर निवासी ग्राम धरमपुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई और राखी सिंह पुत्री शिवकरण सिंह निवासी ग्राम लाहौरियापुरवा थाना सांड़ी को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपियों के खिलाफ थाना सांड़ी में मु0अ0सं0 470/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रीमा सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, गजेंद्र और महिला कांस्टेबल अंकुश गौतम शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

