सवायजपुर विधायक रानू सिंह ने विकास की नई इबारत लिखी

सवायजपुर  संवाददाता (उत्कर्ष पाण्डेय)

सवायजपुर विधानसभा को अपना परिवार मानने वाले, शोषित, वंचित एवं गरीबों के मसीहा और जनता के सुख-दुख के साथी विधायक कुंवर माघवेंद्र प्रताप सिंह “रानू” अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए लगातार सुर्खियों में हैं।

राजघराने की गौरवशाली विरासत से जुड़े, सरल स्वभाव और कर्मठ नेतृत्व के धनी रानू सिंह ने 2017 और 2022 में जनता के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। अपने कार्यकाल में उन्होंने सड़क, पुल, बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

विधायक के प्रयासों से अर्जुनपुर पुल परियोजना, ग्रामीण पाइप जल योजना, कोतवाली व अग्निशमन केंद्र, स्कूल चलो अभियान, बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएँ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, रोडवेज यात्रियों के लिए सुविधाएं, गंगा एक्सप्रेसवे सेवा और हर गांव तक बिजली पहुंचाने जैसे कई विकास कार्य पूरे हुए हैं।

जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी मानकर समाधान करना ही विधायक की कार्यशैली की पहचान है। क्षेत्र की जनता गर्व से कहती है – “हमारे विधायक जी सिर्फ वादे नहीं, काम करके दिखाते हैं।”

Related posts

Leave a Comment