*मुख्य विकास अधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक *


आज विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या की रिपोर्टिंग को बेहतर बनाया जाये। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अवशेष भुगतान जल्द कराया जाये।

एनआरसी सेंटरों में भुगतान की कार्रवाई जल्द करायी जाये।
परिवार नियोजन के लक्ष्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाये। आरबीएसके पोर्टल पर रिपोर्टिंग ससमय सुनिश्चित की जाये। ई कवच पोर्टल पर सैम बच्चों का डाटा फीड किया जाये। आभा आईडी के कार्य में तेजी लायी जाये।आशाओं के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाये।
टीबी मुक्त गाँव बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाये। हाल के वर्षों में डिप्थीरिया से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाये। टीबी से ठीक हुए लोगों की सहायता से समाज के अन्य लोगों को संवेदीकृत किया जाये। जिला कार्यक्रम अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि वजन मशीनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment