*थाना तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*,
*तिलहर पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल चोर/अभियुक्त अवधेश पुत्र श्रीपाल को किया गया गिरफ्तार*
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्री मनोज कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं श्री प्रयांक जैन क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन तथा
सुरेन्द्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलहर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम ,अवैध शराब, चोरी , लूट , डकैती, गौ तस्कर , बरामदगी अवैध शस्त्र , मादक पदार्थ व वांछित अपराधी व वारन्टी की गिरफ्तारी के क्रम मे तिलहर पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल चोर/अभियुक्त अवधेश कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम नंगला जाहरना थाना पुवायां शाहजहांपुर (सम्बन्धित मु0अ0सं0 890/2023 धारा 379 भादवि) को मय एक अदद मोटर साइकिल न0 UP 27 AG 7774 TV स्टार स्पोर्ट (चेचिस न0 MD625PF57HIE29563 इंजन न0 NF5DH1829015) के साथ आज दिनांक 18.12.2023 को समय करीब 10.15 बजे अभियुक्त के घर ग्राम नंगला जाहरना से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्लाम पुत्र नन्हकू नि0ग्रा0 खनपुरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर का पुत्र अकरम दिनांक 26.11.2023 को मोटर साईकिल नं0 UP 27 AG 7774 TV स्टार स्पोर्ट से ग्राम कोहनी में उर्स में गया था। जहाँ से उक्त मोटर साईकिल को अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल उपरोक्त द्वारा चोरी करके अपने घर ले गया। जिसके सम्बन्ध में इस्लाम पुत्र नन्हूक उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 17.12.2023 को मु0अ0सं0 890/2023 धारा 379 भादवि बनाम अवधेश कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम नंगला जाहरना थाना पुवायां शाहजहांपुर के पंजीकृत कराया गया। जिसके क्रम में मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त अवधेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त* *-
1. अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम नंगला जाहरना थाना पुवायां शाहजहांपुर उम्र करीब 28 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग का विवरण* –
1. मु0अ0सं0 890/2023 धारा 379 भादवि थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर बनाम अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल उपरोक्त
*बरामदगी विवरण* –
1. एक अदद मोटर साइकिल न0 UP 27 AG 7774 TV स्टार स्पोर्ट (चेचिस न0 MD625PF57HIE29563 इंजन न0 NF5DH1829015
*पूछताछ विवरण* –
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम नंगला जाहरना थाना पुवायां शाहजहांपुर उम्र करीब 28 वर्ष ने पूछने पर बताया कि साहब मेरी ससुराल ग्राम अजीजपुर नौगवां थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर मे है और मै दिनांक 26.11.23 को कोहनी गांव मे उर्स देखने के लिये गया था वहां से अपने घर आने के लिए मेरे पास कोई वाहन नही था इसलिये मै कोहनी उर्स से मोटर साइकिल को चुराकर घर ले आया था। साहब मुझसे गलती हो गयी मुझे माफ कर दीजिए।
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*-
1. उ0नि0 श्री घनश्याम बहादुर कोतवाली तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
2. हे0का0 385 शैलेन्द्र यादव कोतवाली तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
3. का0 2035 बोबी कुमार कोतवाली तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
