हरदोई। भारतीय संस्कृति के महान ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हरदोई में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरदोई। भारतीय संस्कृति के महान ऋषि महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हरदोई में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन माननीय जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह बब्बन जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह बब्बन जी ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय सभ्यता के ऐसे महान ऋषि थे, जिनका योगदान समाज के संगठन, समरसता और प्रकृति के संतुलन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

 

अंत में सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र सेवा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप सेअतुल सिंह, मुकुल सिंह अनुराग कपिल मोहन गुप्ता, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, ओमवीर सिंह रामजी गुप्ता शनी दीक्षित ऋषभ त्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment