हरदोई जनपद की सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्यमंत्री सीएम योगी से मिलकर अर्जुन पुल निर्माण कार्य पर रुके हुए धन को शीघ्रता शीघ्र रिलीज करने की मांग उठाई।

भाजपा विधायक रानू सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा खमरिया में प्रस्तावित स्टेडियम का प्रस्ताव शासन से शीघ्रता शीघ्र भारत सरकार को भिजवाने का अनुरोध भी सीएस योगी से किया ।
विधायक रानू सिंह ने पलिया से बेड़ीजोर डहेलिया संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण करवाने का अनुरोध भी सीएम योगी से किया।
गत दिनों भरखनी ब्लाक के ईस्माइलपुर गांव के होनहार बेटे युवराज की हत्या का संज्ञान दिलाते हुए अपने द्वारा पूर्व में दिए गए पत्र में परिवारी जनों को रुपए दस लाख की आर्थिक सहायता दिलाने हेतु सीएम योगी को अवगत कराया जिस मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री जी ने सहायता राशि की स्वीकृत व उक्त संदर्भ में कठोर प्रशासनिक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
विधायक रानू सिंह ने भरखनी ब्लाक के ग्राम हसनापुर में संतोष सिंह के पुत्र की असमय हत्या की जानकारी से भी सीएम योगी कोअवगत कराते हुए कठोर प्रशासनिक कार्यवाही का निवेदन किया।
विधायक रानू सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मिलने ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी थे।
सीएम योगी से सफल मुलाकात होने के बाद प्रसन्नचित दिखे सवायजपुर विधायक रानू सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाने पर सीएम योगी महाराज जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Related posts

Leave a Comment