29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हरदोई मे
मेरठ से हरदोई होकर प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
उक्त अवसर पर भाजपा करने जा रही है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा शो वाली जबरदस्त रैली
सीएम योगी भी कर चुके हैं प्रस्तावित एक्सप्रेस वे का उद्घाटन की तैयारी की रैली की समीक्षा
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने निकटवर्ती जनपदों के भाजपा जिला अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी के साथ बैठक कर रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का दिया दायित्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 29 अप्रैल को ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपालजी ने जनपद हरदोई के मल्लावां स्थित कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सड़कों के बुनियादी ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश अब ‘एक्सप्रेस-वे प्रदेश’ के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व स्तरीय सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण ने भी अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ी है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुले हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने कहा, “विपक्ष को जनता के मिजाज को समझना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी की ‘विकास की राजनीति’ से सीख लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश से धर्म और जाति की राजनीति का दौर अब समाप्त हो चुका है, यहाँ केवल विकास और जनकल्याण की बात होती है।”
प्रदेश संगठन महामंत्री ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा आज यदि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, तो यह केवल देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। संगठन मंत्री ने कहा, “प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सरकार की उपलब्धियों का वाहक बनना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले।”
भव्य होगा उद्घाटन समारोह
बैठक के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा हेतु पंडाल और आगंतुकों की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अनुराग अवस्थी, कृष्ण चंद्र मिश्रा, फतेह चंद्र राजपूत, वीर कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, सांसद अशोक रावत, मुकेश राजपूत, अरुण सागर, विधायक मानवेंद्र सिंह, आशीष सिंह आशु, अलका अर्कवंशी, प्रभास कुमार, रामपाल, श्यामप्रकाश, सहित भारी संख्या में जिला महामंत्री एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Uttar Pradesh #यूपी_न्यूज़ #केंद्रीय #P.M.Modo#C.M.
Yogi#b.J.P.UtterPrdesh


