इनरव्हील क्लब ऑफ हरदोई DOD और शुभ अल्ट्रासाउंड के संयुक्त प्रयास से किया गया आयोजन,
क्लब की अध्यक्ष पारुल तिवारी ने सभी का जताया आभार
हरदोई जनपद के बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज पुलवामा शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई DOD और शुभ अल्ट्रासाउंड की संचालिका दीपा विश्वास के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर में क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में लगभग 32 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष पारुल तिवारी और दीपा विश्वास ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे ज़रूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनजागरूकता का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
Mariyam Times news 9838040912


