पुलवामा के शहीदों का बलिदान राष्ट्र की है अमूल्य धरोहर: नितिन अग्रवाल 

 

हरदोई के शाहिद उद्यान स्थित शहीद स्मारक पर*पुलवामा शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का किया गया आयोजन

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए है प्रेरणा

 

कार्यक्रम की आयोजक प्रतिष्ठित समाज सेविका भाजपा नेत्री सुहाना जैन ने कहा कि पुलवामा कांड में वीर शहीदों का बलिदान उनके शौर्य ,साहस व एकता का परिचायक है।

 

14 फरवरी सन 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए थे। उन अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में आज शहीद उद्यान, हरदोई में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान एवं हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा अमर जवान ज्योति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया।

पुलवामा शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति मेंशहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश की आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा अटैक केवल एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र के साहस, एकता और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को राष्ट्रप्रेम के रूप में स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है तथा युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अशोक अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे सैनिक हर क्षण तत्पर रहते हैं और हमें उनके त्याग और समर्पण को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती जी ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों का बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में योग शिक्षिका श्रीमती विनीता पांडेय, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हवलदार पुष्पेंद्र सिंह,देवेंद्र विक्रम सिंह,सरोज सिंह,मशाल सिंह,राम सिंह,अखिलेश सिंह,निर्मल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता एवं शौर्य सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा उपरांत अमर बलिदानियों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।

Mariyam।Times ko like, share v follow kren

  • Mariyam times news 9838040912

Related posts

Leave a Comment