
हरदोई जनपद की शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव का है मामला
पुलिस ने हत्यारोपी रामनिवास को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दी पत्रकारों को जानकारी
हरदोई। हरदोई पुलिस ने बीते दिनों शाहबाद कोतवाली के अमृता गांव में महिला श्रीदेवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अमृता गांव निवासी राम निवास का गांव के ही एक व्यक्ति की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिसकी जानकारी मृतका श्रीदेवी को हो गई थी और वह रामनिवास के परिजनों को सारा मामला बताने की निरंतर धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने में लगी हुई थी।
जिससे तंग आकर रामनिवास ने उसकी फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी।
Mariyam Times ko like, share v follow kren
