

##नगर पालिका अध्यक्ष को दरकिनार कर भारी कमीशन बाजी के चलते मनचाहे ठेकेदारों व कार्य संस्थाओं को देता है काम
#लखनऊ की चौधरी एसोसिएट व एम एस ट्रेडर्स है अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ की मनपसंद कार्य संस्थाएं
#शासन की मंशा को पलीता लगाते हुए कभी भी अपने कार्यालय में नियमित रूप से व निर्धारित समय से नहीं बैठते हैं प्रेमनाथ
#हरदोई जनपद से बाहर जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से पूर्वानुमति लेने की कोई जरूरत नहीं समझते हैं प्रेमनाथ अधीशासी अधिकारी
हरदोई ! भ्रष्ट ,तानाशाही व मनमाने ढंग से कार्यशैली के चलते अधिशासी अधिकारी मल्लावां इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं ।मल्लावां नगर पालिका में नियुक्ति के साथ ही मधौगंज व बिलग्राम नगर पालिका /नगर पंचायत का चार्ज भी इन्ही के पास है ।
प्रेमनाथ मल्लावा में कभी भी नियमित रूप से नहीं बैठते हैं और न हीं किसी प्रकार जनता की व कर्मचारियों की कोई भी शिकायत सुनते नजर आते हैं।
अपनी निजी गाड़ी पर ड्राइवर के रूप में रहने वाले युवक चंद्रशेखर भारती को उन्होंने मल्लावा नगर पालिका में सर्विस प्रोवाइडर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात कराकर उसका वेतन निकलवाते नजर आ रहे हैं।
नगर पालिका मल्लावां का सरकारी पेट्रोल व डीजल का अनाप-शनाप खर्च वह अपनी निजी गाड़ियों में कर लखनऊ व अन्यजनपदों की निजी यात्राओं से करते हुए नजर आते हैं।
लखनऊ की चौधरी एसोसिएट और एमएस ट्रेडर्स को लाइट व स्कूलों के कायाकल्प योजनाओं का कार्य भारी कमीशन बाजी कर उन्होंने दे रखा था।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि जनता से जुड़े विभागों के अधिकारीय नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जन समस्याओं को सुनेंगे वह उनका निस्तारण करेंगे साथ ही जनपद मुख्यालय छोड़ने पर उच्च अधिकारी से पूर्वानुमति लेना भी जरूरी है।
लेकिन यह तानाशाह अधिकारी प्रेमनाथ सरकार की मंशा को धज्जियां तो उड़ा रहा है साथ ही जनपद छोड़ते समय अपने अध्यक्ष व उच्च अधिकारियों से पूर्वानुमति लेना भी जरूरी नहीं समझता है ।
जिसका एक उदाहरण है कि 4 जनवरी 2024 को कई बार फोन करने पर उसने उच्च न्यायालय लखनऊ में होने की बात लोगों को बताई लेकिन लखनऊ जाने की कोई भी पूर्वानुमति किसी भी स्तर पर उसके द्वारा नहीं ली गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना पर जमकर लूट खसोट करने का काम यह भ्रष्ट अधिकारी प्रेमनाथ कर रहा है, यही वजह है की आवास योजना की डीपीआर तक साइन सिर्फ इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि उसको ₹25000 प्रति आवास पूर्व में ही चाहिए तभी वह उसकी स्वीकृति करेगा।
तमाम निर्माण व आपूर्ति संबंधी कार्यों के विज्ञापन /टेंडरों का प्रकाशन वह हरदोई जनपद में बहु प्रसारित डीएपी व सूचीबद्ध अखबारों में नहीं कराते है।
चर्चित भ्रष्ट व तानाशाह अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ यह खुलेआम प्रचारित करता है कि वह जिला मुख्यालय में एल बीसी,और जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक सबको नजराना पहुंचना रहता है इसलिए उसका कोई भी बाल बांका नहीं होगा।
