आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने हरदोई विधानसभा क्षेत्र वासियों को नव वर्ष में दी 56 करोड़ रुपए के विकास योजना की सौगात।



हरदोई से अयोध्या राम मंदिर के लिए जल्द ही चलेगी परिवहन निगम की बस
आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरदोई से अयोध्या तक परिवहन विभाग की बस शीघ्र ही चलवाई जाएगी।
## मरियम टाइम्स न्यूज़ 98380 40912##
सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास के तर्ज पर कराया जा रहा है हरदोई विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास
विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजना के शत प्रतिशत सफल क्रियान्वयन का जो कारनामा केंद्र व प्रदेश सरकार ने कर दिखाया वह पूर्ववर्ती किसी भी सरकारों ने नहीं किया
आगामी लोकसभा चुनाव 24 में विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ और केंद्र में पुनः बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार
## Mariam Times news 9838 040912##
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में हरदोई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पिपरी नेवादा, बेहटा गोकुल मंसूर नगर मार्ग, हरदोई में ₹5603.32 लाख की लागत से 34 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ।
मरियम टाइम्स न्यूज़ 9838040912
हरदोई ! हरदोई विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की एक और अलख उसमें जलती हुई दिखाई दी जब प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने हरदोई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 56 करोड रुपए से भी अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास लोंकार्पण कर क्षेत्र की जनता को नववर्ष की बधाई देने का साथ हीं विकास की एक नई सौगात दी ।
हरदोई विधानसभा क्षेत्र के पिपरी नेवादा गांव में आयोजित एक भव्य एवं विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जो झड़ी लगा दी है उतना कार्य पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने नहीं कराया ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वह शीघ्र हरदोई से अयोध्या के लिए परिवहन विभाग से एक सीधी बस सेवा चलवाने जा रहे हैं जिससे हरदोई के लोग सीधे अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन कर सके।
श्री अग्रवाल ने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष का सुपड़ा साफ होगा और केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ।
कार्यक्रम को हरदोई सांसद जयप्रकाश ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह के सुपुत्र /प्रतिनिधि शुभम सिंह ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह टेनी v nevada के पूर्व प्रधान मोहित सिंह ने चांदी का मुकुट पहनकर मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया ।
उक्त अवसर पर हरदोई ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, बावन ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ,सुरसा ब्लाक प्रमुख धनंजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य पिंटू बाजपेई पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर कटियार , दीपू सिंह, मोहित सिंह , ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह के भतीजे सत्यम सिंह, समेत ब्लॉक के अधिकांश प्रधान ,पूर्व प्रधान ,बीडीसी पूर्व बीडीसी व प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
मरियम टाइम्स न्यूज़
