विधानसभा 156 हरदोई के अंतर्गत केटीएस नुमाइश चौराहा राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई पीडब्ल्यूडी कार्यालय हरदोई कन्या प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन हरदोई श्रीराम बाजपेई स्मारक हरदोई एवं बेनी माधव इंटर कॉलेज हरदोई स्थित बूथों का निरीक्षण अपर जिला अधिकारी संजय सिंह ने किया ।

जिसमें कन्या प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन हरदोई में बूथ संख्या 262 पर तैनात बीएलओ श्री राजकुमारी श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली तथा पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बूथ नंबर 169 श्री विमलेश कुमार सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 226 एवं 226 पर तैनात बीएलओ क्रमश: श्रीमती मनोकामना सिंह एवं उत्साह राजवंशी अनुपस्थित मिलीं ।

बेनी माधव इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 272 पर तैनात बीएलओ श्री मुदित अनुपस्थित मिले संबंध में निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने उपस्थित राम वीर सिंह को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित बीएलओ का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही हेतु कहा ।

