*सीएमओ के निरीक्षण में खुली पोल बिना रजिस्ट्रेशन के वर्षों से संचालित अस्पताल की पोल।*
हरदोई। आज शुक्रवार के दिन जनपद हरदोई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिताश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान गैर हाज़िर बीसीपीएम लक्ष्मी देवी, बीपीएम गायत्री त्रिपाठी, ऑपरेटर शिवम एवं अन्य स्वास्थ कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कहीं, वही लेबर रूम, लैब, जनरल वॉर्ड आदि का भी निरीक्षण किया साफ़ सफ़ाई व अन्य खामियों को देख नाराजगी जताई और सीएचसी अधीक्षक सुशील कनौजिया को अस्पताल की अव्यवस्थाओं को त्वरित सही कराने के निर्देश दिए।
.
इसके तत्पश्चात सीएमओ ने टड़ियावां क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों का निरीक्षण किया, सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल एवं लैब संचालकों में हड़कंप मच गया, कई हॉस्पिटल व लैब बंद करके लोग फरार हो गए। सीएमओ डॉ०रोहितास कुमार ने टड़ियावां कस्बे में संचालित रंजना हॉस्पिटल, बर्जमोती हॉस्पिटल, व मायाराज हॉस्पिटल की जांच पड़ताल की जहां पर बड़ी संख्या में मरीज तो भर्ती मिले, पर बिना मानक के संचालित अस्पताल के जिम्मेदार लोग सीएमओ को रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा पाए। गुस्साए सीएमओ ने अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई, साथ ही सभी को नोटिस जारी कर तलब किया है। वही क्षेत्र में कई वर्षों से चल रहे ब्रजमोती हॉस्पिटल में मौजूद अस्पताल संचालक कोई भी दस्तावेज़ नहीं दिखा पाए, जिसके बाद सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई और नोटिस जारी कर तलब किया।


