टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का उद्घाटन 27 दिसंबर को हरदोई के मेडिसिटी हॉस्पिटल में संपन्न होगा: डॉ शिवानी मिश्रा डॉक्टर शिवानी मिश्रा

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ,सांसद एवं झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई 27 दिसंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे हरदोई के मेडिसिटी हॉस्पिटल में करेंगे टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का उद्घाटन

हरदोई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमलेद्र नाथ मिश्रा के बेटे डॉक्टर अमित मिश्रा व बहू डॉक्टर शिवानी मिश्रा द्वारा संचालित टेस्ट ट्यूब बेबी केंद्र का हरदोई के मेडिसिटी हॉस्पिटल में 27 दिसंबर को होने जा रहा है शुभारंभ
मेडिसिटी हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टर शिवानी मिश्रा ने बताया कि हरदोई में खुलने वाले टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के चलते हरदोई के तमाम लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा ।
डॉ शिवानी मिश्रा ने बताया किअभी तक जो लोग भी लखनऊ व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर अपना इलाज करने के नाम पर लाखों रुपया व समय की बर्बादी करते थे अब उनमें काफी बचत होगी ।
डॉ शिवानी मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक से उच्च किस्म का और सस्ता व सफल इलाज हरदोई में ही रहकर उन्हें संभव होगा जिससे न केवल उनके पैसों की बचत होगी बल्कि समय की भी एक बहुत बड़ी बचत होगी।
पत्रकार वार्ता में मौजूद डॉक्टर शिवानी के पति व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में प्रेगनेंसी ना हो पाने के त्माम कारणो की जांच के अलावा प्रेगनेंसीटेस्ट से लेकर बच्चा होने के बाद तक की जिम्मेदारी मेडिसिटी हॉस्पिटल की होगी और हमारा प्रयास यह रहेगा कि हमारे यहां जो भी मरीज आए वह हमारी चिकित्सीय सेवाओं,
सुविधाओं और सफलतम तकनीक से पूरी तरीके से संतुष्ट होकर ही जाएं।
पत्रकार वार्ता में हरदोई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व मेडिसिटी हॉस्पिटल के संरक्षक अमलेद्र नाथ मिश्रा मोंटी बाबू भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment