अलका सिंह विधायक संडीला , ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ।

*संडीला /हरदोई:- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायन‌पुर सुंडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे संडीला की विधायका अलका सिंह अर्कवंशी,और वीरेन्द्र सिंह राजा मलहेरा नारायनपुर सुंडा पहुँचे। आयोजन ग्राम प्रधान अनीता सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में हुआ। जिसमे अनिता सिंह प्रधान,ने अलका सिंह, को दुर्गा माता की मूर्ति भेट की और वीरेन्द्र प्रताप सिंह को पंच शील पहना कर स्वागत किया। इस यात्रा में सरकार की हर योजनाओं के बारे मे जनता को जागरूक किया गया। विधायका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। और सरकार हर योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचा रही है।इस अवसर पर गांव के लगभग 800 लोग उपस्थित रहे। जिसमे मोनू सिंह अर्कवंशी, पप्पू सिंह अर्कवंशी, विन्द्रप्रसाद अर्कवंशी, संतोष कुमार अर्कवंशी, रमेश कुमार अर्कवंशी, विपति अर्कवंशी, सतीष कुमार अर्कवंशी आदि लोग मौजूद रहे।*

Related posts

Leave a Comment