हरदोई_पत्रकार_एसोसिएशन का पुनर्गठन, अब केवल एक संगठन

हरदोई_पत्रकार_एसोसिएशन का पुनर्गठन, अब केवल एक संगठनसुधांशु मिश्र अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह ‘बबलू’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द तिवारी, महामन्त्रीवरिष्ठ पत्रकार प्रशान्त पाठक ने कथित हरदोई प्रेस क्लब को किया खारिज, कहा- मर्यादा की लकीर लांघने की इजाज़त किसी को नहीं, कायदे में रहने वाले रहेंगे फायदे मेंजनपद में विशुद्ध पत्रकारिता करने वालों के सामने बीते कुछ समय से आ रहीं दुर्भाग्यपूर्ण चुनौतियों के दृष्टिगत मुख्यधारा के पत्रकारों की आज वैभव लॉन में बैठक हुई। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा, मुख्यधारा के पत्रकारों को वर्तमान में मूल काम के साथ तमाम अनापेक्षित स्थितियों का सामना करना पड़ रहा। जो भी स्थितियां निर्मित की गई हैं, उससे पत्रकारिता की साख संकट में है। कहा, अब समय चुनौतियों से बचने का नहीं, उनसे निपटने का है, ताकि समाज में पत्रकारों के सम्मान की वापसी हो सके। वरिष्ठ पत्रकार प्रशान्त पाठक ने इस के लिए एक एकीकृत और सुदृढ़ संगठन की आवश्यकता बताई।वरिष्ठ पत्रकार प्रशान्त पाठक ने कहा, बीते कुछ समय से कथित हरदोई प्रेस क्लब नाम के संगठन की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। कहा, प्रेस क्लब के नाम से कोई पत्रकार संगठन नहीं बनाया जा सकता। प्रेस क्लब एक व्यवस्थागत बॉडी है, जो पत्रकारों व प्रशासन के समन्वय से बनती है। जनपद में हरदोई प्रेस क्लब के लिए पत्रकार लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लिहाजा इस नाम के कथित संगठन को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक ने पत्रकारिता के नाम पर चल रहे ब्लैकमेलिंग के कारोबार पर निशाना साधते हुए उसे ‘तालिबानी पत्रकारिता’ करार देते हुए कहा, बीते कुछ समय से समाज के लब्ध प्रतिष्ठित लोगों को तालिबानी पत्रकार निशाना बना रहे हैं। लेकिन, अब ऐसा कतई चलने नहीं दिया जाएगा। अब से पत्रकारिता निर्धारित मानकों और मूल्यों पर ही होगी और इसका निषेध करने वालों को परिणाम के लिए तैयार रहना होगा।वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पाठक के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से एकीकृत हरदोई पत्रकार एसोसिएशन का गठन हुआ। पत्रकार हित में सदैव सजग रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्र को अध्यक्ष, तेताला युवा दबंग पत्रकार देवेन्द्र सिंह ‘बबलू’ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जुझारू पत्रकार अनूप श्रीवास्तव व आशीष त्रिवेदी को उपाध्यक्ष, अरविन्द तिवारी को महामन्त्री चुना गया। आशीष द्विवेदी, मनोज तिवारी, फ़ैज़ी खां, सुशान्त सिंह, आशीष मिश्रा ‘आशू’ व शिवेन्द्र सिंह मन्त्री चुने गए। आशीष सिंह, आदर्श त्रिपाठी, अभिनव द्विवेदी, दुर्गेश मिश्रा, आसिफ खां, रजनीश सिंह व सुनील कुमार ‘राजू’ संगठन मन्त्री चुने गए। पुलकित शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रशान्त सिंह ज्ञानू व राजेश कश्यप को मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला। वरिष्ठ पत्रकारों शिव प्रकाश त्रिवेदी, अखिलेश सिंह, अनिल त्रिवेदी, प्रशान्त पाठक, आनन्द मिश्रा, रंजीत सिंह, पंकज मिश्रा व बृजेश ‘कबीर’ को विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर अनिल तिवारी, राजीव शर्मा, आनन्द गुप्ता, अमित धनराज, कुलदीप द्विवेदी, रवि किशोर गुप्ता, सतेन्द्र कुशवाहा, प्रशान्त पाल, शिवहरि दीक्षित, आनन्द त्रिवेदी, कपिल चौहान, अरुण तिवारी, मोहित भारद्वाज, रोहित द्विवेदी, कमरुल, सचिन शुक्ला, सोमेन्द्र गुप्ता, निखिल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकार कलीम उल्ला फारुकी लखनऊ के एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए ।लेकिन उन्होंने कल दोपहर ही वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्रा से मिलकर उनके द्वारा लिए गए हर निर्णय का समर्थन करने की बात कही और आज हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के ग्रुप पर प्रातः ही एक पोस्ट के माध्यम से मीटिंग से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई को समर्थन देने और एसोसिएशन की बैठक में लिए गए हर निर्णय का स्वागत करने की बात कही । नवगठित हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुनः बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं ।

Related posts

Leave a Comment