पुरानी रंजिश में अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या तीन घायल

बघौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर दबंगों ने पति पत्नी समेत चार लोगों को लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया जिसमें इलाज के दौरान घायल पति की मौत हो गई ।

प्राप्त विवरण के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के अरमी गांव के मजरा करौंदी में गांव की सरला पत्नी श्रीकेशन द्वारा बघौली थानाध्यक्ष को दिये शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार की शाम को लगभग सात बजे वह अपने पति के साथ अपने घर के बाहर भैंस का दूध दुहने जा रही थी इसी बीच गांव के रहने वाले सुरेन्द्र, राजेश, शैलेन्द्र, कमलेश, रामखेलावन, शिवकुमार आदि शराब पीकर गाली गलौज करने लगे श्रीकेशन द्वारा गाली गलौज देने से मना करने पर उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से दोनों को पीटना शुरू कर दिया बचाने आए मोती वह जीतेराम को लाठी डंडों से पीटा घटना की जानकारी डायल 112 को होने पर मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया जहां देर रात इलाज के दौरान श्रीकेशन की मौत हो गई घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है उपरोक्त दबंगों द्वारा 32 वर्ष पूर्व श्रीकेशन के पिता अर्जुन की हत्या की जा चुकी है । घटना की जानकारी प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी बघौली उमाशंकर सिंह व बघौली निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज द्वारा घटना स्थल की जांच की गई व क्षेत्राधिकारी बघौली उमाशंकर सिंह द्वारा बघौली थाना प्रभारी को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए आदेशित किया ।
थाना प्रभारी बघौली जितेंद्र मोहन सरोज द्वारा बताया गया कि अभियोग पंजीकृत कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी ।

Related posts

Leave a Comment