पश्चिम बंगाल में एक ऐसी सरकारी योजना है, जिसने लाखों स्टूडेंट्स की जिंदगी बदल दी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘सबूज साथी योजना’ की।
इस योजना के तहत स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स को फ्री साइकिल दी जाती है।
यह साइकिल न सिर्फ स्टूडेंट्स के सफर को आसान बनाती है, बल्कि छात्रों को शिक्षा के नए रास्तों पर आगे बढ़ने की ताकत भी देती है
वहीं दूरदराज गावों की लड़कियों को इसका बड़ा फायदा हुआ है। इससे वह आत्मविश्वास के साथ स्कूल जा सकती हैं। यह योजना शिक्षा के अलावा सेहत और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।
#पॉलिटिकल न्यूज

