हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन;
हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अगुवाई में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।*
कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद हरदोई के प्रांगण में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ रहे।
*समारोह का मुख्य विवरण:*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की।
*प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:*
पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*पद एवं गोपनीयता की शपथ:*
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणाने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम , अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स आलोक राजनारायन, क्षेत्राधिकारी नगर अकिंत मिश्रा ,क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल , स्थानीय अधिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर अमित चौधरीकी विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
#CMYogi #hardoi #HindiNews #BreakingNews
#Hardoi police
