हरदोई केपुलिस लाइन में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन की फोटो झलकियां
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जोन लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी
26 अप्रैल 2026 को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद हरदोई के प्रांगण में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह की फोटो झलकियां : (छाया ,मरियम टाइम्स)
#CMYogi #hardoi #HindiNews #हरदोई पुलिस












