पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद संशोधित नागरिकता अधिनियम CAA लागू करेगी: अमित शाह
केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है. और पार्टी 23 अप्रैल को हुए मतदान में 110 सीटें जीतेगी।
शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) को, विशेष रूप से मतुआ समुदाय के लिए लागू किया जाएगा।
शाह ने CAA के विरोध को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उनकी सरकार पर मतुआ समुदाय के सदस्यों को नागरिकता के अधिकार से वंचित करने
और उन्हें भयभीत रखने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, दीदी CAA कानून को लागू नहीं होने दे रही है। आप कमल की सरकार बनाइए, और पांच मई के बाद बीजेपी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मतुआ समुदाय के हर भाई-बहन को नागरिकता मिले। बांग्लादेश से संबंध रखने वाले राजनीतिक रूप से प्रभावशाली शरणायों समुदाय का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मतुआ लोगों को बीजेपी सरकार के तहत अब अनिश्चितता में नहीं रहना पड़ेगा।

